केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर समर्थ अग्रवाल को भाजपा गुरुकमल कार्यालय पर लगा रक्तदान शिविर के संयोजक बने

-सीएम रहते हुए मनोहर लाल जी ने हरियाणा को विकास की गति दी: समर्थ अग्रवाल

-उनके पद चिन्हों पर चलते हुए हरियाणा के विकास के नये आयाम दे रहे हैं सीएम नायब सिंह सैनी : समर्थ अग्रवाल

गुरुग्राम: दिनांक 5 मई, सोमवार को देश के उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय ‘गुरुकमल’ में युवा मोर्चा भाजपा, गुरुग्राम द्वारा रोटरी क्लब गुरुग्राम के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसके संयोजक भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष समर्थ अग्रवाल रहे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और रक्तदान के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा जी व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष तिलक राज मलहोत्रा , भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी , जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी , भाजपा नेता सुभाष सिंगला , रोटरी क्लब गुरुग्राम के उपाध्यक्ष रविंदर जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश चावला , तथा भाजपा हरियाणा के NGO प्रकोष्ठ की सह-संयोजिका अनीता अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में निधि मल्होत्रा जी, राजबाला शर्मा , प्रवीन शर्मा, ज्योति गुप्ता , दया मलिक, रेनू आहुजा व वेद आहूजा, शालू वर्मा व विनोद वर्मा, मयंक नंदा, चेतन फलसवाल , गौरव कटारिया, लोकेश कटारिया, गौरव यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस प्रेरणादायक आयोजन के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ। आए हुए सभी लोगों का समर्थ अग्रवाल ने धन्यवाद किया।

भाजपा युवा गुरुग्राम जिला उपाध्यक्ष समर्थ अग्रवाल ने अपनी और भाजपा गुरुग्राम जिला युवा मोर्चा की तरफ से मनोहर लाल जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थ अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक ऐसी शख्सियत है, जो अंतोदय के माध्यम से पंक्ति में खड़े आखरी व्यक्ति तक की चिंता करते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व को उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हैं। साढ़े 9 साल बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल पेश की। मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान के जरिये मनोहर लाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। ना केवल गरीब वर्ग के युवाओं का नौकरी लगने का सपना पूरा, बल्कि पोर्टल के जरिये उन लोगों के घर द्वार योजनाएं पहुंची, जोकि दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। इनके नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति को घर बैठे मिल रहा है। ये पहली सरकार है जिसने हर गरीब, किसान और मजदुर के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी मनोहर लाल के पद चिन्हों पर चलते हुए हरियाणा राज्य को नई ऊंचाईयों तक पंहुचा रहे हैं। और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा पदचिन्हों पर चलते हुए गुरुग्राम के विकास के नये आयाम दे रहे हैं। जिससे गुरुग्राम की जनता और हर भाजपा कार्यकर्ता बहुत खुश है।
साथ में सभी ने इस समाजसेवी पहल की सराहना की और रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं व सर्टिफिकेट प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top