
गुरुग्राम। कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में किया गया। और इस अवसर पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनोज बागड़ी, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पंकज डावर, सुनीता वर्मा रोहतास बेदी अधिवक्ता सुबह सिंह यादव व अन्य कांग्रेस लोगो के नेतृत्व में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अऽंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले।
साथ में सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ-भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने और भेदभाव की ऽाई पाटने के लिए देश को सशत्तफ़ संविधान दिया। अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का शिल्पकार भी कहा जाता है। जिसके आधार पर आज भारत देश की प्रशासनिक व्यवस्था चल रही है जिसमे सभी प्रकार से सभी वर्गों को समान अवसर दिए गए है।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि डा- आंबेडकर ने सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य किया। सच्चे अर्थों में देश के हर वर्ग के लिए आंबेडकर प्रेरणा स्त्रेत हैं। उन्होंने समाज और देश को संगठित करने और संघर्ष करने का नारा दिया था। डा- भीमराव आंबेडकर का सपना था कि समाज में हर व्यत्तिफ़ शिक्षित हो। शिक्षित समाज से ही देश व प्रदेश का विकास संभव है।

पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि हमें डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक विचारों को स्वीकार करना होगा और समाज में उनके द्वारा कही गई बातों को मनन कर समता ,समानता और न्याय की भावना भारत की सामाजिक संरचना में शामिल कर भारत को आगे बढ़ाना है जिस तरह भगवान बुद्ध ने करुणा की राह दिऽाई थी उसी तरीके से आधुनिक भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने करुणा का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि आज हमारी राह में अन्याय अभाव और अज्ञानता बाधक बनी हुई है हमें इस अन्याय ,अभाव और अज्ञानता को दूर कर देश को विश्व गुरु बनाना है भारतवर्ष को गर्व है की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे विश्व को ज्ञान देता है।
कांग्रेस नेता पंकज डावर ने कहा कि आज की समय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाई जा रही है । साथ में कहा कि 14 अप्रैल को न्यूयॉर्क में अंबेडकर दिवस मनाया जाएगा। वहां की सरकार ने घोषित किया है। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। डॉ भीमराव अंबेडकर का कहना था कि देश के हर नागरिक को शिक्षित होना चाहिए।