“पिता मजदूरी करते हैं, मां गृहणी और बड़ी बहन 2018 की टॉपर, यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर महक जायसवाल ने साझा किया अपना सपना”

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: April 25, 2025 06:08 pm
Rajasthan, India)

यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% परीक्षार्थी सफल हुए। इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया है।

महक जायसवाल, जो बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं, ने बिना कोचिंग के ही यह मुकाम हासिल किया है। महक के पिता शिव प्रसाद जायसवाल एक मजदूर हैं और मां कुसुम गृहिणी हैं। महक की बड़ी बहन आरुषि जायसवाल ने 2018 में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था।

महक ने बताया कि उन्हें कभी भी यूपी टॉपर बनने की उम्मीद नहीं थी, बल्कि उन्होंने खुद से ही स्कूल की पढ़ाई को समझकर 9-10 घंटे पढ़ाई की। उनका कहना है कि उनका यह सफलता परिवार के सपोर्ट और मेहनत का परिणाम है। महक का सपना है कि वह भविष्य में डॉक्टर बनें।

इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह रही, जबकि तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी ने अपनी जगह बनाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top