पीएम मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है : फणीन्द्रनाथ शर्मा
बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की विजय के आधार हैं : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम, 30, मार्च। संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बादशाहपुर विधानसभा के बूथ नंबर 484 मैदावास में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम का आयोजन सचिन त्यागी ने किया जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है। पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माण को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। संगठन मंत्री ने ये बाते रविवार को बादशाहपुर विधानसभा के मेदावास गांव के बूथ नंबर 484 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। संगठन मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
पीएम मोदी की अगुवाई में देश विकास के रास्तों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनने के राह पर अग्रसर हैं।
जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की उन्नति और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनभावनाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा का चुनाव जीतने का आधार है। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को सभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए बूथों को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज के अभियान का लक्ष्य भी हर बूथ पर कमल खिलाना है।
