श्री 1008  पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैकबपुरा के नरेश कुमार जैन बने प्रधान

गुरुग्राम। श्री 1008  पार्श्वनाथ  दिगम्बर जैन मंदिर जैकबपुरा गुरुग्राम की कार्यकारिणी का चुनाव यहां मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में नरेश कुमार जैन ने सबसे अधिक 336 वोट लेकर प्रधान पद का चुनाव जीता। खास बात यह रही कि इस चुनाव में नोटा का भी विकल्प दिया गया था।  
जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि श्री 1008  पार्श्वनाथ  दिगम्बर जैन मंदिर जैकबपुरा की नई प्रबंधन समिति के एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2027 दो साल के लिए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। प्रधान पद के लिए चुनाव में कुल 599 वोटों में से 498 वोट पोल हुए। इनमें से नरेश कुमार जैन को 336 वोट, रविंद्र कुमार जैन को 154 वोट मिले। नोटा पर 2 वोट डले और 6 वोट कैंसिल हुए। नरेश कुमार जैन को प्रधान घोषित किया गया।
सचिव पद के लिए 498 वोट में से अशोक कुमार जैन को 333 वोट मिले। विरेंद्र जैन को 156 वोट, नोटा पर 7 वोट पोल हुए। दो वोट कैंसिल हुए। इस चुनाव में अशोक कुमार जैन को सचिव चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र जैन, संयुक्त सचिव के पद पर जैनेंद्र जैन व प्रदीप जैन को कैशियर चुना गया। चुनाव में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अशोक कुमार जैन ने चुनाव अधिकारी व देवेंद्र जैन, मुकेश जैन ने सहायक चुनाव अधिकारी का दायित्व निभाया।
प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि दो साल के कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री 1008  पार्श्वनाथ  दिगम्बर जैन मंदिर के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी सदैव मंदिर के उत्थान के लिए काम करते हैं। जैन समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। यहां पहुंचने वाले संतों की सेवा में सभी जैन समाज से जुड़े अनुयायी व समिति के सदस्य तत्पर रहते  हैं।

Share….

Scroll to Top