
बरेली में ईद के मौके पर बवाल हो गया। लड़की को भगा ले जाने की रंजिश में सोमवार की देर शाम दो गुट आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। 6 लोग घायल हुए हैं।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ दिया। मौके पर तमंचा और कारतूस पड़े मिले। एसपी मानुष पारीक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गश्त कर रहे हैं। आगे किसी अनहोनी को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ये मामला इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर का है।




पहले लड़की के परिवार ने हमला किया
ग्रामीणों ने बताया, सुमित यादव नाम का लड़का 2 महीने पहले मुस्लिम परिवार की लड़की को भगा ले गया था। बाद में लड़की बरामद हुई और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश है।
सोमवार की शाम सहारा ग्राउंड पर अनिल यादव बैठे हुए थे। इस दौरान तभी 150 करीब मुस्लिम लोग आए। सबके हाथों में हथियार थे। अनिल यादव को घेर लिया और मारते हुए मुड़िया अहमद नगर में ले आए।
जैसे ही यह बात अनिल के परिजनों और रिश्तेदारों को लगी, वे भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और मारपीट हुई। इसमें वाजिद, रफीक, नावेद, फरमान, सबीना और दूसरे गुट से अनिल यादव घायल हुए हैं।

अब दोनों गुटों के दावे जानिए…
100 से ज्यादा लोगों ने किया हमला, गोली मारी जावेद अली ने बताया- अनिल यादव, आशुतोष, पंकज, छोटू यादव और नेत्रपाल ने घर में घुसकर मेरे नाना और मामा को गोली मारी है। इनके साथ 100 से अधिक लोग आए थे। चुनाव के वक्त की बात को लेकर ये लोग रंजिश रखे हुए हैं। लड़की भगाने का मामला पहले निपट गया था। लेकिन, ये लोग रंजिश रखे रहे हैं। कई लोगों ने को पीटा है। मेरे यहां कई लोग घायल हो गए।
एक महिला ने बताया- ये लोग मेरे लड़के वाजिद के पीछे पड़े हुए है। कहते हैं कि उसे जान से मारेंगे। एक दिन पहले भी मारा था। आज कई लोग अचानक से घुस आ गए। बाहर निकालकर पीटा। हम लोग रोकते रहे, किसी ने एक न सुनी।
नसरीम ने बताया, यादव लोग घर में घुस गए। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। वो लड़की को निकालना चाह रहे हैं। लड़की हमारे पास रहती है। कई लोगों के सिर फोड़ दिए। पुलिस भी हमारी मदद नहीं करती है।
हमारे आदमियों को पीटा, बोली महिला वहीं, दूसरे गुट की एक महिला ने बताया- वाजिद के घर वालों ने पहले कई बार घर में घुसकर मारपीट की। इनकी एक लड़की भाग गई है। ये लोग हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। आज इन लोगों ने पहले मारपीट शुरू की, तो हमारे आदमियों ने पीटा।
दो प्रधानों की रंजिश, उन्हीं लोगों ने भड़काया- बोले एसपी SP मानुष पारीक ने बताया- सोमवार की शाम लड़ाई-झगड़े की जानकारी मिली थी। हमारी टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि प्रेम प्रसंग के वजह से दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तीन लोग एक पक्ष से तो दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। दो प्रधानों की आपस में रंजिश थी। उन लोगों ने दोनों पक्षों को भड़काया है। इस वजह मामला और बिगड़ गया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई जाएगी।