
हरियाणा के गुरुग्राम में होटल मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से लोगों पर फायरिंग कर दी। उसके होटल में घर से भागकर आए लड़का और लड़की रुके हुए थे। दोनों के परिजन उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और फिर हंगामा करने लगे। इस बीच जब लड़की के परिजनों ने होटल के अंदर जाने की कोशिश की तो होटल मालिक ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी।
इसमें 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक लड़की का भाई और 2 अन्य लोग शामिल हैं। जो हंगामा होता देख वहां रुके थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी होटल मालिक को पकड़ने के साथ उसका वेपन भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह 4-5 साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। ये घटना घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि मुताबिक लड़का और लड़की एक ही समुदाय के हैं। लड़की नाबालिग है और 11वीं क्लास में पढ़ती है। दोनों के बीच काफी समय से अफेयर है। लड़की पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है।

घर से भागकर होटल में रुके, परिजन ढूंढते हुए पहुंचे पुलिस के मुताबिक लड़की और युवक साजिद मंगलवार सुबह घर से भागकर पटौदी में स्थित होटल में पहुंचे थे। करीब 11:50 बजे लड़की के परिजन उसे ढूंढते हुए होटल में पहुंचे थे। इस बीच लड़के के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्ष आपसे में बहस करने लगे। ये देख वहां भीड़ जमा हो गई।
लड़का और लड़की होटल के अंदर थे। ऐसे में लड़की को ले जाने के लिए उसके परिजनों ने होटल के अंदर जाने का प्रयास किया। तभी उनकी होटल मालिक राजकुमार (50) से उनकी कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद ही राजकुमार ने ने गोलियां चला दी

एक घायल को गुरुग्राम रेफर किया इसमें 3 युवकों वसीम, सौरभ और संदीप को गोलियां लगी हैं। तीनों को पटौदी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से वसीम को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम रेफर कर दिया गया।
लड़का और लड़की को थाने ले गई पुलिस इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद राजकुमार को पकड़ लिया। वह फायरिंग के बाद भागा नहीं था। वह गांव बप्पास (गुरुग्राम) का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस होटल में ठहरे लड़का और लड़की के साथ उनके परिजनों को पटौदी थाने ले गई। यहां पूछताछ के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
अब पढ़िए घायलों और पुलिस ने क्या कहा…
1. झगड़ा देख रहा था, तभी होटल मालिक ने गोलियां चला दी घायल सौरभ ने बताया कि दोपहर को झगड़ा चल रहा था। लड़का-लड़की के पेरेंट्स का झगड़ा चल रहा था। मैं वहां खड़ा होकर झगड़ा देख रहा था। इसी दौरान होटल मालिक राजकुमार ने गोलियां चला दी। मुझे पैर में गोली लगी है।
2. दोनों पक्षों के लोगों ने गमले भी तोड़े पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि लड़का और लड़की के परिवार के लोग आपस में लड़ रहे थे। उन्होंने होटल के गमले भी तोड़ दिए थे। बहुत पब्लिक इकट्ठा हुई थी तो मैं भी वहां पर खड़ा होकर झगड़ा देखने लगा। इसी दौरान अचानक से मुझे गोली लग गई।
लड़की के पिता बोले- बेटी को उठाने गया, नहीं मिली वार्ड नंबर 15 के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की ने 11वीं के पेपर दिए हैं। 1 अप्रैल की सुबह वह अपनी लड़की को जगाने के लिए कमरे में गया तो वह वहां पर नहीं मिली। उसने पत्नी से भी पूछा की लड़की कहां गई तो वह भी जानकारी नहीं दे पाई। उसने आसपास में पता किया, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद उसने पड़ोसी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो साजिद नाम का लड़का उसकी बेटी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर ले जाता दिखाई दिया। साजिद उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का भांजा है। उसने साजिद का मोबाइल नंबर लेकर उसे फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इस बारे में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब लड़की को बरामद कर लिया गया है।
परिजन दोनों को मिलने नहीं देते थे जानकारी के मुताबिक काफी समय से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इसका पता घरवालों को चल गया। इसके बाद से परिजन उन्हें मिलते नहीं देते थे। ऐसे में दोनों ने भागने का फैसला किया।

