
गुरुग्राम, 02 अप्रैल।
कैबिनेट मंत्री एवं बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह
का जन्मदिन पूरे गुरुग्राम क्षेत्र में मनाया गया। उनके सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय पर बड़ी तादाद में आज पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनको शुभकामानाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।
राव नरबीर सिंह ने अपना जन्मदिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच केक काट कर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी और स्वस्थ्य और दीर्धायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा की पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आमजन से अपने जीवन के विभिन्न शुभ अवसरों पर एक पौधा लगाने का आह्वान भी किया।
- सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कैबिनेट मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सीएम नायब सिंह सैनी ने राव नरबीर सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, टीम हरियाणा के हमारे साथी, कैबिनेट मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ‘एक्स’ पर लिखा,
कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता राव नरबीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके सुस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी।
