गर्मी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट! हिसारवालों घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें…

हिसार (अरुण कुमार) : हरियाणा में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा में गर्मी के कारण आम लोगों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है। हरियाणा के हिसार में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह और सिर सुती कपड़े से ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं।  

हिसार के तापमान में बढ़ोतरी हो रहीः मौसम वैज्ञानिक

दूसरी ओर गर्मी को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि हिसार जिले में अधिकता अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले 4 से 5 दिनों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की कोई सक्रियता नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

डॉ मदन लाल खीचड़ में कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज रात से मौसम में बदलाव आ सकता है। हरियाणा के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन से चार दिनों में पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मॉनसून की पूर्वानुमान की जानकारी देगा।इस बार यदि तापमान अधिक रहता है तो बारिश भी अधिक होने की संभावना बनेगी।

किसानों को दी सलाह

किसानों को सलाह देते हुए डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम में आंशिक बदलाव आने की संभावना है इसीलिए किसान अपनी गेहूं की फसल की कटाई करके बंडल अच्छे तरीके से बांधें और अपने खेतों में पशुओं के भूसे को ढक कर रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top