कांग्रेस ने अनिल जयहिंद को OBC विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया, खरगे ने की घोषणा

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को संगठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अनिल जयहिंद को अपने राष्ट्रीय OBC विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई है।

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: April 12, 2025 05:01 pm
Rajasthan, India)

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस नियुक्ति को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की।

अनिल जयहिंद कौन हैं?
अनिल जयहिंद बिहार के निवासी और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बीपी मंडल और शरद यादव के साथ भी काम किया है। अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में उन्होंने बताया कि उनके पिता INA (Indian National Army) में थे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

अन्य संगठनात्मक बदलाव
अनिल जयहिंद ने हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव की जगह ली, जो पहले कांग्रेस के OBC विभाग के अध्यक्ष थे। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा को राष्ट्रीय सचिव और पंजाब के सह प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है, हालांकि आलोक शर्मा मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

राहुल गांधी का OBC पर बयान
कुछ समय पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के गांधीनगर में विपक्षी नेताओं के साथ एक बैठक में OBC को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण मुद्दों में उलझी रही, जबकि OBC ने पार्टी को छोड़ दिया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को माइनॉरिटी मुद्दों को उठाने में डरना नहीं चाहिए और उन्हें आलोचनाओं से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Share….

Scroll to Top