खंडाला में गुलाबी रंग के सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस ने खोला तो निकली महिला की सड़ी लाश

खंडाला में पुलिस को एक गुलाबी रंग के सूटकेस से महिला की लाश मिली है। इस बैग से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। जब पुलिस ने बैक को खोला तो इसमें महिला की सड़ी लाश निकली।

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: April 18, 2025 06:17 pm
Rajasthan, India)

देश के मशहूर पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के खंडाला से एक चौंका ने वाली बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस ने एक सुनसान जगह पर एक सूटकेस के भीतर से महिला की लाश बरामद की है। महिला की लाश सड़ी हुई अवस्था में मिलने के कारण सभी लोग हैरान हैं। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे मे सबकुछ।

रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया सूटकेस
दरअसल, महिला की लाश मिलने का ये पूरा मामला खंडाला के मंकीहिल पॉइंट के पास ठाकुरवाडी गांव से सामने आया है। इस घटना को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार, महिला की लाश को एक गुलाबी रंग के सूटकेस में डालकर पुणे मुंबई रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया था।

इलाके में फैल रही थी दुर्गंध
यह वारदात तब सामने आई जब इस इलाके में बड़ी दुर्गंध फैलने लगी। इसके बाद एक व्यक्ति ने इस बैग के करीब जाकर देखा तब वहीं से यह दुर्गंध फैल रही थी। तब उसने तुरंत ही इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को बताई। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर दाखिल होकर जब इस सूटकेस को खोला तब उन्हें उसमें लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए एक महिला की लाश दिखाई दी जो पूरी तरह से सड़ चुकी थी।

हत्या का मामला दर्ज किया गया
इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ-साथ मृतक महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भी भेज दिया गया है। यह महिला कौन है? कहां से आई थी? और इस वारदात को किसने अंजाम दिया है? इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top