Weekly Horoscope: कुंभ के लिए क्यों खास है ये सप्ताह, 2,3,4 मई को किसे रहना है सतर्क, धनु-मकर-मीन के लिए क्या हैं संकेत

Weekly Horoscope 28 April-4 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। धनु राशि वाले को एक, दो और तीन मई को काम करने से लाभ कमाएंगे।

तो वहीं मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास होगा जानते हैं ज्योतिषार्य पंडित अनिल पांडे से कि 28 अप्रैल से 4 मई 2025 के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में किसके लिए क्या खास रहेगा।

28 अप्रैल से 4 मई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक ग्रहों की चाल (Weekly Grah Gochar) 

सूर्य का गोचर

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में रहेंगे।

मंगल का गोचर

मंगल कर्क राशि में रहेगा।

गुरु का गोचर

इस सप्ताह गुरु वृष राशि में रहेंगे।

बुध, शुक्र और मीन का गोचर

इस सप्ताह बुध, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से साफ-साफ बच जाएंगे। जनता में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। कोई सामान खरीदने का योग भी बन रहा है। आपके संतान को लाभ होगा। संतान आपका सहयोग करेगी।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन मई की दोपहर तक का समय कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। इसके अलावा सप्ताह के बाकी सभी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल  (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी और जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी व्याधि से सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से नरम गरम चलता रहेगा।

छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 28 अप्रैल तथा 3 तारीख की दोपहर से और 4 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। एक, दो और तीन तारीख की दोपहर तक आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

धन आने का योग है। परंतु यह धन बगैर परिश्रम के नहीं आएगा।

अगर आप इस सप्ताह प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है। तीन और चार मई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा।

धन आने का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ दे सकता है। बाकी आपको सभी कार्य अपने परिश्रम से ही पूर्ण करने पड़ेंगे।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन मई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब लोगों के बीच में फल का दान करें तथा बुधवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को हरे वस्त्रो का दान करें।

सप्ताह का शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top