UP Board 12th Result 2025 Topper: क्या रही यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक जायसवाल की स्ट्रैटेजी, इतने घंटे करती थीं पढ़ाई

UP Board 12th Result 2025 Topper: 17 साल की महक जायसवाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 12वीं में टॉप किया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महक बच्चा रामयादव इंटरमीडिएट कॉलेज की स्टूडेंट हैं। महक प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही हैं। 

UP Board 12th Result 2025 Topper: नहीं सोचा था कि पहला स्थान आएगा

जब महक से पूछा गया कि क्या उन्होंने सोचा था कि वे प्रदेश में पहले स्थान पर रहेंगी? इस पर महक ने कहा कि मैंने ये तो सोचा था कि प्रदेश में नाम होगा, लेकिन पहले स्थान के बारे में मैंने नहीं सोचा था। मैंने 95 प्रतिशत का अंदाजा लगाया था, लेकिन पहला स्थान आया तो मेरे घर में सब बहुत खुश हैं। 

9-10 घंटे पढ़ती थीं महक

महक ने बताया कि वे 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। मैंने जो भी पढ़ा उसे प्रॉपर पढ़ा है, जितनी बार मुझे कुछ समझ नहीं आया मैंने उसे रिवाइज किया है। मुझे लगता था जो मुझे नहीं आ रहा है, वो ज्यादा महत्वपूर्ण है, उसको पहले पढ़ लें, बाकी बाद में पढ़ लिया जाएगा। 

‘छिपाकर करें पढ़ाई’ 

आने वाले स्टूडेंट्स के लिए महक ने कहा है कि आप छिपा कर पढ़ाई करो, किसी को मत बताओ कि आप पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही जितनी बार समझ ना आए कुछ उसे दोबारा पढ़ो। 

UP Board 12th Result 2025 Topper: डॉक्टर बनना चाहती हैं महक 

बता दें, महक साइंस स्ट्रीम से हैं, वे भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। महक ने बातचीत में बताया कि उन्होंने NEET की पढ़ाई भी शुरू कर दी है। महक ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापक, अपने परिवार वालों को दिया है। महक के पिता का नाम शिव प्रसाद जायसवाल है, और वह एक दुकानदार हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top