कौशांबी की होनहार छात्रा अनुष्का ने यूपी बोर्ड में टॉप कर किया परिवार का नाम रोशन, जानें उनका भविष्य का सपना

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के रिजल्ट में कौशांबी की छात्रा अनुष्का सिंह ने किया प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल, जानें उनका सपना और मेहनत की कहानी

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: April 25, 2025 06:09 pm
Rajasthan, India)

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आज 12.30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में महक जयसवाल ने टॉप किया, वहीं दूसरे स्थान पर कौशांबी की अनुष्का सिंह ने 96.80% अंक के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया।

पिता CISF में तैनात
अनुष्का धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कनवार की छात्रा हैं। अपने शानदार परिणाम का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, बाबा और शिक्षकों को दिया। अनुष्का का सपना है कि वह भविष्य में एक आईएएस अधिकारी बनें। उनके पिता अखिलेश प्रताप CISF में तैनात हैं, जबकि मां कुसुम सिंह गृहिणी हैं।

7-8 घंटे की कड़ी मेहनत
अपनी सफलता पर अनुष्का ने कहा, “मैं रोजाना 7-8 घंटे तक पढ़ाई करती थी। इसके अलावा, मैं जेईई की तैयारी भी कर रही हूं और आगे बीटेक करना चाहती हूं।” उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय दिया।

बाकी टॉपर्स
इसके अलावा, इंटरमीडिएट परीक्षा में अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इटावा की मोहिनी ने तीसरे और प्रयागराज की शिप्रा चौथे स्थान पर रही। कासगंज की प्रगति, बरेली की तूबा खान और बाराबंकी की अंशिका तिवारी पांचवें स्थान पर रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top