REIT Exam Result: आज जारी हो सकता है, जानें कैसे देखें

जयपुर, 8 मई 2025:
अगर आप राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में शामिल हुए थे, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज यानी 8 मई को REET परीक्षा के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, और एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने का मौका मिलेगा।

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: May 08, 2025 01:13 pm
Rajasthan, India)

चेक करने के लिए करें ये कदम:

  1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब, मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  4. जानकारी भरने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

REET 2025 परीक्षा का विवरण:
इस वर्ष लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने REET परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। कुल 14,29,822 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 3,46,625 उम्मीदवार लेवल 1 (प्राइमरी टीचर) के लिए और 9,68,501 उम्मीदवार लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए पंजीकृत थे।

कितने अंक चाहिए पास होने के लिए:

  • सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 60% अंक जरूरी।
  • SC, OBC, MBC, EWS उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक।
  • टीएसपी क्षेत्र के ST और सहरिया जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 36% अंक।
  • विधवा और परित्यक्ता महिलाएं और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50% अंक।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top