पीएम बोले- बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार:TMC का भय का राज बदलेंगे; असम के सिंगल बूथ पर आज दोबारा वोटिंग

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में हैं। उन्होंने पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। PM ने पूर्व वर्धमान में कहा- बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। यहां की महान विरासत पर टीएमसी ने पिछड़ेपन का दाग लगाकर पाप किया है।

पीएम ने कहा- बीजेपी ने बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया है। हमने कल ही घोषणापत्र जारी किया, इसमें 6 गारंटियां हैं। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है।

मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।

असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top