गुरुग्राम के सोहना में नई अनाज मंडी का होगा निर्माण, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के सोहना में नई अनाज मंडी बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन किया जाएगा। यह बात प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बृहस्पतिवार शाम सोहना अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद करते हुए कही।

उन्होंने मंडी में चल रही खरीद-बिक्री का बारीकी से निरीक्षण किया और किसानों को आश्वासन दिया कि फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा।

मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों एवं आढ़तियों ने मंत्री को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। मंडी में जगह की कमी की वजह से काफी परेशानी होती है।

एक नई अनाज मंडी बनाई जाएगी

मंत्री ने कहा कि जल्द ही परेशानी दूर होगी और एक नई अनाज मंडी बनाई जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा 10 वर्ष में किसानों के लिए क्या किया। किसानों के हित की एक भी नीति बनाई हो तो बताएं। भाजपा किसानों की पार्टी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top