गुरुग्राम के पटौदी बाईपास पर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत

गुरुग्राम। पटौदी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा पटौदी बाईपास पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार चलाए जा रहे एक अज्ञात कैंटर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-12 पटौदी निवासी दिलशाद ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त महरबान के साथ हरी मंदिर के पीछे सड़क पर खड़ा था। उसी दौरान उनके साथी मुस्तफा (21) और अयान (16) एक्टिवा से वहां पहुंचे। चारों को गांव नरहेड़ा जाना था। दिलशाद और महरबान मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चल रहे थे, जबकि एक्टिवा आगे थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया गया कि जैसे ही एक्टिवा पटौदी बाईपास पर पहुंची, सफेनगर की ओर से तेज गति में आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घायलों को तुरंत निजी एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पटौदी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

चौकी शहर पटौदी पुलिस ने दिलशाद की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top