संतकबीर नगर में सपा सांसद पर दलित की जमीन कब्जाने, सरकारी निशान हटाने और धमकाने का गंभीर आरोप

संतकबीर नगर। एक दलित परिवार की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पीड़ित ने सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर भूमि पर कब्जा कराने, सरकारी निशान हटवाने और विरोध करने पर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला मेंहदावल तहसील क्षेत्र के अमरगढ़ गांव का है।

शुक्रवार को पीड़ित महेंद्र कुमार पुत्र विद्यानिवास ने डीएम से जनता दर्शन कार्यक्रम में मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। गाटा संख्या 53/ 0.172 हे.का संक्रमणीय भूमिधर है। इस भूमि पर वह कृषि कार्य करता चला आ रहा है। इसके सटे अराजी संख्या 27 है जो ताल के रूप में स्थित है। आरोप है तालाब में मत्स्य पालन का दस वर्षीय पट्टा मत्स्यजीवी सहकारी समिति के नाम आवंटित किया गया है जिसमें सांसद के परिवार से जुड़े लोग शामिल हैं।

सांसद के कहने पर उनके भाई दिनेश पुत्र सतई निवासी बेलहर कला ने सहयोगियों के साथ उनकी भूमि पर जबरन बंधा बनवा दिया। विरोध करने पर उन्हें धमकाया। राजस्व विभाग ने पैमाइश कर जमीन की निशानदेही के लिए पत्थर गाड़े थे, लेकिन बाद में इसे उखाड़कर फेंकवा दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top