नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट

नेपाल एयरलाइंस ने भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर नेपाल एयरलाइंस को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा (फोटो- एक्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर नेपाल एयरलाइंस को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

पोस्ट में एयरलाइंस के फ्लाइट नेटवर्क मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया गया था, जो भारत की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।

भारतीय यूजर्स ने जताया विरोध

बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #NepalAirlines और जम्मू-कश्मीर से जुड़े हैशटैग्स के साथ पोस्ट वायरल हो गए, जिसमें उपयोगकर्ताओं ने इसे जानबूझकर किया गया गलत काम और भारत-विरोधी बताया। भारी विरोध के बाद नेपाल एयरलाइंस को विवादित पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

खेसारी लाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसा छेड़छाड़ किया है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।

यूजर्स ने भारत सरकार से संज्ञान लेने की बात कही

कई भारतीय यूजर्स ने नेपाल एयरलाइंस को टैग करते हुए लिखा कि भारत लंबे समय से नेपाल की अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, आपदा राहत और रोजगार के क्षेत्र में सबसे बड़ा साझेदार रहा है। फिर भी नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा ऐसे मैप का इस्तेमाल अनुचित तरीके से किया है।

कुछ यूजर्स ने मांग की कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को इस मामले में कड़ी नोटिस लेनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top