अफसरों के ऑफिस में फेंका कूड़ा और रोका बुल्डोजर; सोनीपत में बेकाबू सफाईकर्मियों की हड़ताल; पुलिस के पहरे में निगम

सोनीपत। सोनीपत में 12 दिन से मांगें पूरी न होने के विरोध में चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल बेकाबू हो गई है। सोमवार को जहां कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोक कर कचरा सड़कों पर खाली करवा दिया था।

वहीं, मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों के कार्यालयों के दरवाजों पर भी कचरा फेंक दिया। वहीं, नागरिक सुविधा केंद्र का रास्ता भी कचरा फेंक कर रोक दिया। कर्मचारी इतने पर ही नहीं रुके।

निगम के सामने से कचरा हटाने पहुंचे बुल्डोजर के सामने भी खड़े होकर काम उसे रूकवा दिया। कर्मचारी मांग पूरी न होने तक शहर में सफाई न करने और न होने देने की जिद पर अड़े है।

अधिकारियों की नगर निगम में जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। टीम के साथ एसीपी अमित धनखड़ और सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित धनखड़ भी डटे है।

क्या कहते हैं सफाई कर्मचारी?

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले भी न्यूनतम वेतन लागू करने पर सहमति जताई थी, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये निर्धारित करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग दोहराई है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 के हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार ने अभी तक नियम लागू नहीं किए हैं। उनका कहना है कि कानूनी आदेशों की अनदेखी कर कर्मचारियों के अधिकारों को दबाया जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष है।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी 26 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मियों को दिया समर्थन

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचकर उनको समर्थन दिया है। उनका कहना है कि वे खुद पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

जोखिम भत्ता, वेतन वृद्धि और ठेका प्रथा खत्म करने की मांगों को लेकर धरने पर हैं। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे है।

साजिश के तहत धरनास्थल के पास से कचरे से भरी गाड़ी भेज कर उनको उकसाया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी धरने को लेकर टोका-टिप्पणी भी कर रहे है, जिसके चलते हड़ताली कर्मियों ने विरोध स्वरूप कचरा फैलाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top