अयोध्या में बिना बिजली कनेक्शन के संचालित हो रहा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, निरीक्षण के दौरान दिखी एक और कमी

रुदौली/मवई (अयोध्या)। मांजनपुर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी तो आरंभ हो गई, लेकिन बिजली कनेक्शन छह माह में नहीं हो सका। चिकित्सक और कर्मियों का यह दर्द मंगलवार को विधायक रामचंद्र यादव के समक्ष भी छलका। वह मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

उन्होंने चिकित्सक व कर्मियों से समस्याओं की जानकारी ली तो बिजली के साथ ही पानी की भी समस्या सामने आई। विधायक ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दो दिन में बिजली कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर परिसर में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया।

विधायक ने ओपीडी में तैनात डॉ. कुसुम कुमारी और कर्मियों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा, मेडिकल कालेज की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। इसका निर्माण इसीलिए कराया गया है कि रोगियों के साथ चिकित्सकों और कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नके साथ निर्मल शर्मा, रामप्रेस यादव, भाजपा जिला मंत्री तेज तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, विकास मिश्रा, अखिलेश रावत, डा. मालिकराम, रामबरन चौहान, अमन गौतम, साहेब सरन यादव, कामता प्रसाद, उमाशंकर वर्मा, विक्रमाजीत यादव, संजय जायसवाल और गुड्डू खां आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top