
गुरुग्राम। सब्जी मंडी में मौसम के फल व सब्जी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है लेकिन कीमतें आमजन के लिए महंगी है। यह सही है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार से शनिवार तीन दिन रही ट्रकों की हड़ताल का गुरुग्राम में कोई असर नहीं हुआ था। अगर टमाटर की कीमतों को छोड़ दे, तो लगभग सब्जियों की कीमत पहले की तरह रही।
खांड़सा सब्जी मंडी के सचिव यदुराज यादव का कहना है कि गुरुग्राम में कुछ मात्रा में टमाटर दिल्ली आजादपुर मंडी से भी आता है। रविवार काे पहले के मुकाबले टमाटर व नींबू और हरी मिर्च की कीमत में जरूर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले नींबू 200 रुपये किग्रा बिक रहा था और शनिवार को नींबू 120 रुपये तक बिक रहा था
वहीं रविवार को 100 रुपये प्रति किग्रा में मिल रहा था। हरी मिर्च शनिवार को 100 रुपये प्रति किग्रा मिल रही थी और रविवार को 80 रुपये प्रति किग्रा मिल रही थी। टमाटर शनिवार को 35 से 40 रुपये बिक रहा था और रविवार को अच्छी क्वालिटी का टमाटर 30 रुपये में मिल रहा था।
यादव ने कहा कि गुरुग्राम में हर रोज 8 से 10 हजार क्विंटल फल- सब्जी पहुंचती है और शनिवार भी इतनी मात्रा में फल- सब्जी पहुंची है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में फल- हरी सब्जी पंजाब, यूपी और राजस्थान से आती है। सब्जी मंडी भाव – गुरुद्वारा रोड

