गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

 गुरुग्राम। गुरुग्राम साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से सट्टा संचालित कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था।

साइबर पुलिस ने गुरुवार रात सेक्टर-37डी स्थित एक घर में छापामारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर लोगों को जोड़ते थे।

इसके बाद उनसे हजारों लाखों रुपये की ठगी की जाती थी। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से चरखी दादरी, महेंद्रगढ़-नारनौल व हरियाणा के अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

यह गिरोह करीब 2 महीनों से सेक्टर-37डी में इस तरह की गतिविधियां संचालित कर रहा था। प्रतिबिंब एप पर आई शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने इसे पकड़ा।

इनकी पहचान आदित्य, कपिल, सनी, सूरज और उदित के रूप में की गई। ये अवैध रूप से बेटिंग एप चला रहे थे। इस एप को आदित्य संचालित कर रहा था। इसे वेब लिंक से डाउनलोड कराया जाता था।

बताया गया कि एक ठगी के मामले में पैसा एक अकाउंट में गया था। जब पुलिस उस खाते की जांच कर रही थी, तब इस गिरोह के बारे में पता चला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top