कृपया ध्यान दें! गुरुग्राम के इन इलाकों में आज दोपहर 12 बजे तक नहीं आएगी बिजली; विभाग ने बताई वजह

बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में सेक्टर-9 स्थित 66 केवी सबस्टेशन में 29 मई को रख-रखाव और लोड शिफ्टिंग कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से यह शटडाउन सुबह 8 बजे से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में चालू किए गए 12.5/16 एमवीए ट्रांसफार्मर-4 पर लोड शिफ्ट करने के लिए तकनीकी कार्य किया जाएगा।

इसके तहत ट्रांसफार्मर-2 से जुड़े 11 केवी एक्सएलपीई पावर केबलों को हटाकर ट्रांसफार्मर-4 के वीसीबी पैनलों से जोड़ा जाएगा। इस दौरान 66/11 केवी ट्रांसफार्मर-2 और ट्रांसफार्मर-4 के कुछ इनकमर बंद रहेंगे।

इन इलाकों में सुबह 9 बजे तक रही प्रभावित
बताया गया कि सुबह 8 बजे से 9 बजे तक करीब 20 एमवीए लोड वाले नौ फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इनमें ईएसआईसी, वाटर सप्लाई 9ए, नेहरू लाइन, भवानी एन्क्लेव, बीएनसी-दो, बसई इंडस्ट्री, कंट्रीवाइड, धूत इंफ्रा और एचएसआईडीसी फीडर शामिल हैं।

इसके अलावा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार फीडरों पर असर रहेगा। इनमें बसई इंडस्ट्री न्यू, सोसायटीज 9ए, गुरुद्वारा और न्यू कालोनी-दो फीडर शामिल हैं।

बिजली निगम के 66 केवी सबस्टेशन के अभियंता ने बताया कि न्यू कॉलोनी, गांव बसई न्यू, मार्केट-9 और रवि नगर फीडरों का लोड पहले ही अन्य स्रोतों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top