गुरुग्राम में जमीन विवाद से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में किया खुलासा

 (सोहना) गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के घामडोज गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में अलीपुर के एक व्यक्ति पर उसकी जमीन पर कब्जा करने और परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार अलीपुर का व्यक्ति है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय जयकरण के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह परिवार के साथ गांव में रहता था। इसकी करीब दो कनाल जमीन भोंडसी व अन्य जगह पर थी। आरोप है अलीपुर के चरण सिंह ने इसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इससे यह मानसिक रूप से काफी परेशान था। जयकरण पेशे से टैक्सी ड्राइवर था।

परिवार वालों के अनुसार कुछ समय पहले गांव में जिला प्रशासन ने रात्रि दरबार लगाया था। इस दौरान भी जयकरण ने जमीन विवाद का मामला रखा था। आरोपित द्वारा बार-बार परेशान किए जाने से व्यक्ति ने मंगलवार रात आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। भोंडसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top