गुरुग्राम। अपराधियों की अवैध संपत्तियों और सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस और नगर परिषद सोहना ने धुनेला गांव में सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपित द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया और करीब 150 गज सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सोहना की टीम ने जांच के दौरान पाया कि धुनेला गांव निवासी सरफराज ने नगर परिषद सोहना की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर कब्जा कर रखा था। आरोपित के खिलाफ पहले से अवैध वसूली और शस्त्र अधिनियम के तहत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपित लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। अपराध शाखा सोहना के प्रभारी उपनिरीक्षक विनय की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों को नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया।