बादशाहपुर सेक्टर 69-70 में डंपिंग यार्ड बनाने को लेकर भड़के निवासी, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

(बादशाहपुर) गुरुग्राम। सेक्टर 69-70 के निकट सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर कचरा डंपिंग स्टेशन बनाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम गुरुग्राम ने रिहायशी सोसायटियों के बीच अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है। जिससे हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

निवासियों का कहना है कि यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे बदबू, प्रदूषण और गंदगी फैल रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने नगर निगम से इस डंपिंग स्टेशन को तत्काल बंद करने और कचरा हटाने की मांग की है।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के बीच इस तरह का डंपिंग यार्ड बनाना पूरी तरह गलत है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ेगा और लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top