‘चांद का कुर्ता’ और ‘रेनबो’ से सुधरेगा बच्चों का बेस, हरियाणा के स्कूलों में क्लास 5 के लिए नया वीकली शेड्यूल

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में कक्षा पांच के विद्यार्थियों की पढ़ाई अब पूरी तरह निर्धारित शैक्षणिक योजना के अनुसार कराई जाएगी।

निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जुलाई माह के प्रत्येक सप्ताह के लिए क्यू-कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हीं के आधार पर शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का साप्ताहिक शिक्षण कार्य पूरा कराना होगा।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू करना, विद्यार्थियों की बुनियादी सीखने की क्षमता को मजबूत बनाना तथा तय समय सीमा के भीतर शिक्षण लक्ष्य हासिल करना है।

हिंदी में पढ़ाया जाएगा ‘चांद का कुर्ता’

जारी क्यू-कार्ड के अनुसार इस सप्ताह हिंदी विषय में ‘वीणा’ पुस्तक का पाठ-3 ‘चांद का कुर्ता’ पढ़ाया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों की पठन क्षमता विकसित करने के लिए जागो प्यारे पाठ को पठन अभ्यास के रूप में शामिल किया गया है।

गतिविधि आधारित होगी गणित की पढ़ाई

गणित में गणित जादू पुस्तक के अध्याय-4 हिस्से और पूरा पर गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।

अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा ‘द रेनबो’ अध्याय

अंग्रेजी विषय में ‘माय ब्यूटीफुल वर्ल्ड’ की यूनिट-2 के ‘द रेनबो’ अध्याय का अध्ययन कराया जाएगा। इसके साथ व्याकरण संबंधी अभ्यास भी कराया जाएगा।

पढ़ाई की गुणवत्ता में आएगी एकरूपता

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि क्यू-कार्ड आधारित शिक्षण व्यवस्था से सभी स्कूलों में पढ़ाई की गति और गुणवत्ता में एकरूपता आएगी। साथ ही निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के भाषा और गणितीय कौशल को अधिक प्रभावी ढंग से विकसित किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top