
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में गुरुग्राम पुलिस के भी 41 अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने सभी को प्रशंसा पत्र सौंपे।
इस दौरान पुलिस आयुक्त शिबास कविराज ने सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहस, कार्यकुशलता व समर्पण पुलिस बल के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सम्मानित पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़, महत्वपूर्ण मामलों के सफल अनुसंधान, गैंग्स्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस ड्यूटी निभाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, साहस और पुलिसिंग के उच्च मानकों के प्रति गुरुग्राम पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बलिदानी एएसआई राजेंद्र के सर्वोच्च बलिदान को इस दौरान नमन किया गया। उन्हें इसके लिए सम्मानित किया गया। वहीं मानेसर में श्रमिक असंतोष के दौरान उत्कृष्ट कानून व्यवस्था व प्रभावी समन्वय के लिए एसीपी मानेसर वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
एएसपी कार्यालय मीना कुमारी, एसआई अत्तर सिंह, एसआई मो. जाहिद, एसआई गिरिराज, एसआई संजय, एसआई संदीप कुमार, एसआई सतपाल, एसआई सुभाष चंद, एसआई सदाराम, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई अमित, एएसआई हरीश, एएसआई रामदीय, एएसआई सुनील कुमार, एएसआई विवेक कुमार, एएसआई बृज मोहन, एएसआई अजय कुमार, एएसआई सरिता, एएसआई संदीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल नीलम, इंद्रजीत, अनिल, प्रदीप, ओमप्रकाश, सिपाही जयवीर, शमशेर, नवीन, मंजीत, प्रवीण, नरेंद्र कुमार, कवल, मंजीत कुमार, दीपक, चंचल, प्रदीप कमार और एसपीओ वेदपाल।

