Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया: सोनिया, राहुल और प्रियंका ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

(Publish by : Tanya Pandey
Updated: April 23, 2025 12:15 pm
Rajasthan, India)

Pahalgam Attack : पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया: सोनिया, राहुल और प्रियंका ने क्या कहा?


Pahalgam Attack : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने हमले को “कायराना और अमानवीय” बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हुआ यह हमला बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोनिया गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि देश को आतंक के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक कदम उठाने होंगे।

राहुल गांधी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दिल दहलाने वाली घटना सरकार की जम्मू-कश्मीर में शांति की खोखली दावों की पोल खोलती है। उन्होंने मांग की कि सरकार अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां रोकी जा सकें।

प्रियंका गांधी ने हमले को “मानवता के खिलाफ अपराध” करार दिया और कहा कि निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाना निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश आतंक के खिलाफ एक स्वर में खड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top