इंडिया टुडे-आजतक मास्टरक्लास में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत की पेचीदा कानूनी लड़ाई साझा की. अलग-अलग जांच एजेंसियों और कई मामलों के दबाव के बीच सुप्रीम कोर्ट तक चली इस बहस के जरिए उन्होंने लॉ स्टूडेंट्स और युवा वकीलों को बताया कि जमानत सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि धैर्य, सटीक टाइमिंग और गहरी तैयारी का खेल है.

वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों और युवा वकीलों के लिए कोर्ट रूम की असली परीक्षा तब होती है, जब मामला एक नहीं बल्कि कई एजेंसियों और जटिल धाराओं में उलझा हो. इंडिया टुडे-आजतक मास्टरक्लास में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को मिली जमानत की इनसाइड स्टोरी साझा करते हुए युवा वकीलों को लिटिगेशन (मुकदमेबाजी) के व्यावहारिक पाठ पढ़ाए.

