कुमारी शैलजा का दावा: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी सत्ता

 रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता निश्चित तौर पर कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपेगी।

डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया है। कुमारी शैलजा कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंचीं थीं।

उन्होंने केदारनाथ धाम के दर्शन भी किए। सम्मेलन में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कुमारी शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है।

सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से 10 प्रस्ताव आए हैं, जिन पर पार्टी विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाएं बदहाल हैं। यात्रियों की सुरक्षा में पुलिस की कमी दिख रही है।

लोग लंबी लाइन में सुबह से खड़े हैं और उन्हें समय पर दर्शन नहीं कराए जा रहे हैं। गौरीकुंड हाईवे पर जगह-जगह वाहनों के जाम की स्थिति बनी हुई है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, पूर्व सैनिक विनोद चौहान, विक्रम पहाड़ी समेत 24 से अधिक लोगों ने सदस्यता ली।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, प्रदीप थपलियाल, नरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बुटोला, कुंवर सजवाण, ईश्वर सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top