गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में ड्रेस कोड लागू, अब हर स्वास्थ्यकर्मी की पहचान होगी आसान

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई है। अब अस्पताल में तैनात कोई भी कर्मचारी बिना निर्धारित वर्दी और पहचान पत्र के ड्यूटी करता मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कर्मचारी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को यह पहचानने में परेशानी होती थी कि कौन नर्सिंग स्टाफ है और कौन पैरामेडिकल कर्मी या सुरक्षा कर्मचारी।

इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, वार्ड ब्वाय, सुरक्षा कर्मी और अन्य कर्मचारी निर्धारित वर्दी के साथ अपना आइडी कार्ड भी प्रदर्शित करेंगे।

क्या होगा फायदा?

  1. मरीज आसानी से स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान कर सकेंगे
  2. अस्पताल में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ेगी
  3. मरीजों को जानकारी और सहायता लेने में होगी सुविधा
  4. सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top