
गुरुग्राम। गुरुग्राम में कटारिया चौक के पास एक कार में आग लग गई। कार चालक ने आनन-फानन में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। हालांकि, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सेक्टर-14 क्षेत्र में कटारिया चौक के पास सिग्नेचर टावर से माता रोड की तरफ जा रही एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

हादसे के कारण कटारिया चौक और माता रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

