गुरुग्राम में नन्कू के गानों पर थिरके छात्र, करुण की प्रस्तुति ने लगाए चार चांद

गुरुग्राम। जेम्स मिलेनियम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय माडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलन मार्फियस-2026 का समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ।

सम्मेलन के अंतिम दिन प्रसिद्ध कलाकार नन्कू और करुण की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र देर तक झूमते रहे और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-प्रतिनिधियों ने विभिन्न समितियों में वैश्विक मुद्दों पर बहस, कूटनीतिक चर्चा और विचार-विमर्श में भाग लिया। प्रतिभागियों ने नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और संवाद कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।

सम्मेलन के समापन समारोह में कलाकार नन्कू और करुण ने अपने चर्चित गीतों से माहौल को पूरी तरह ऊर्जावान बना दिया। छात्रों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

आयोजकों ने बताया कि मार्फियस-2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल वैश्विक विषयों पर चर्चा का मंच देना ही नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास विकसित करना भी था। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मेल ने इस आयोजन को प्रतिभागियों के लिए यादगार बना दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top