
बादशाहपुर। पाम हिल्स सोसायटी के निवासियों को लंबे समय से 24 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क के निर्माण में देरी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण न होने के कारण सोसायटी के हजारों लोगों को दैनिक आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्षा के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। जब प्रवेश मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इस मुद्दे को लेकर सोसायटी के निवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हस्तक्षेप की मांग की है।
यह सड़क मुख्य प्रवेश द्वार को 60 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क से जोड़ती है, लेकिन निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। सोसायटी के करीब 7,000 से अधिक निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में सीएम विंडो पर भी 16 सितंबर 2025 को दर्ज कराई गई थी। जो फिलहाल डीटीपी प्लानिंग विभाग में लंबित बताई जा रही है।

