गुरुग्राम में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की, माहौल तनावपूर्ण

गुरुग्राम। छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी एवं ग्रामीण) के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय की ओर मार्च निकाला।

शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों को डीसी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपना था, लेकिन पुलिस ने डीसी कार्यालय के गेट पर उन्हें रोक लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top