गुरुग्राम में रात को दबिश! झुग्गियों-होटलों में बांग्लादेशियों की तलाश, दस्तावेज न दिखाने पर गिरेगी गाज

गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। सोमवार रात पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के कई इलाकों में सघन जांच अभियान चलाकर लोगों के दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ियों, किराये के मकानों, कालोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने मौके पर मौजूद लोगों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे और उनके निवास संबंधी रिकाॅर्ड का सत्यापन किया।

पुलिस ने नागरिकों, आरडब्ल्यूए और मकान मालिकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किरायेदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top