गुरुग्राम में 10 साल में तीसरी बार बन रहा बरसाती नाला, करोड़ों रुपये के खर्च पर उठे सवाल

गुरुग्राम में 10 साल में तीसरी बार बन रहा बरसाती नाला, करोड़ों रुपये के खर्च पर उठे सवाल

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर दस में एक बरसाती नाले को तोड़कर तीसरी बार बनाया जा रहा है। जीएमसीबीएल सिटी बस डिपो से ज्ञान देवी स्कूल तक जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित नाले को पिछले दस वर्षों में दाे बार तोड़ा जा चुका है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सरकारी धन की बर्बादी का मामला है और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। इस बरसाती नाले का पहला निर्माण वर्ष 2016 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा कराया गया था।

क्षेत्र नगर निगम के अधीन आने के बाद वर्ष 2022 में पुराने नाले को अनुपयुक्त बताते हुए तोड़ दिया गया। इसके स्थान पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से नया आरसीसी नाला बनाया गया। निगम अधिकारियों ने उस समय इसे बेहतर जल निकासी के लिए जरूरी बताया था।

चार साल बाद फिर शुरू हुआ नया निर्माण

वर्ष 2026 में निगम ने 2022 में बने नाले को भी जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया। अब उसी स्थान पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से एक और नए बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है।

महज चार साल पुराने नाले को तोड़े जाने से लोगों के बीच नाराजगी है और निर्माण की आवश्यकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया नाले की क्षमता कम है, इसे चौड़ा और गहरा किया जा रहा है। पिछले वर्ष यहां पर भारी जलभराव हुआ था, स्थानीय लोगों की मांग पर काम किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top