
गुरुग्राम। गुरुग्राम में जेएमडीए की ओर से सेक्टर-76 से 80 और हाईवे के किनारे आरसीसी स्टार्म वाटर ड्रेन निर्माण के चलते दिल्ली-जयपुर मार्ग की सर्विस लेन को 2 महीने के लिए बंद किया जाएगा। यह प्रतिबंध 18 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने वाली सर्विस लेन रामपुरा चौक फ्लाईओवर के नीचे से आईएमटी मानेसर तक पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, छह रूट डायवर्जन भी लागू किए गए हैं।
- जयपुर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर रामपुरा जाने के लिए वाहन चालक निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें
- नौरंगपुर जाने के लिए खेड़कीदौला टोल से पहले यू-टर्न लें, फिर नौरंगपुर जाएं।
- आइएमटी मानेसर से सेक्टर-85 जाने के लिए रामपुरा एग्जिट से उतरें और सेक्टर-85 जाएं
- रामपुरा से जयपुर की तरफ जाने के लिए सेक्टर-85 वाली सर्विस रोड लेकर खेड़कीदौला से पहले यू-टर्न लें और फिर हाईवे से आगे जाएं
- सेक्टर-85 से रामपुरा व नौरंगपुर जाने के लिए सीधे रामपुरा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें

