प्रयागराज के महापौर ने छोड़ा गाड़ी का मोह, साइकिल से पहुंचे नगर निगम कार्यालय; क्षेत्र का भ्रमण इलेक्ट्रिक स्कूटी से करेंगे

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से ईधन की खपत को कम करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के आह्वान का तीर्थराज प्रयाग में असर दिखने लगा है। महापौर गणेश केसरवानी अपनी चार पहिया गाड़ी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वाहन को हटा दिया है।

आवास से नगर निगम तक चलाई साइकिल

महापौर आज शुक्रवार को अपने कीडगंज स्थित निवास से साइकिल पर सवार होकर नगर निगम  स्थित कार्यालय पहुंचे। वहीं उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण इलेक्ट्रिक स्कूटी से करने की बात कही है। गर्मी भी आज अपने चरम पर रही। इसी में उन्होंने साइकिल से सफर किया।  

पार्षदों-अधिकारियों से वाहन प्रयोग कम करने की अपील

महापौर ने पार्षदों और अधिकारियों से भी वाहनों का प्रयोग कम करने की अपील की है। इसके प्रभाव से अधिकतर पार्षदों ने चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करने संकल्प लिया है। वह पैदल, साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करेंगे।

पीएम-सीएम की मुहिम को बढ़ाना है : महापौर 

महापौर ने कहा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में अपील की है। उन्होंने दो गाड़ी से चलकर बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफिला में वाहनों की संख्या कम किया है। राष्ट्र और समाजहित में उस मुहिम को हमें आगे बढ़ाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top