
मेरठ। विश्व अस्थमा दिवस पर आदर्श नगर स्थित डा.शिवराज मेमोरियल चेस्ट एवं एलर्जी सेंटर पर निश्शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। इसमें 55 मरीजों को निश्शुल्क परामर्श दिया गया और उनके फेफड़ों की कंप्यूटर द्वारा स्पायरोमेट्री जांच की गई। जिसमें आठ बच्चों में अस्थमा पाया गया। मरीजों को प्रिवेंटिव इनहेलर वितरित किए गए।
वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि शिविर में आठ बच्चे अस्थमा से पीड़ित पाए गए। 20 महिलाएं और 22 पुरुष इस बीमारी की चपेट में पाए गए। इनमें कुछ मरीजों की फेफड़ों की क्षमता 25 प्रतिशत से भी कम पाई गई। सभी मरीजों को अस्थमा रोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ उन्होंने बताया कि आमतौर पर अधिकतर मरीज तात्कालिक आराम वाले इनहेलर लेकर संतुष्ट रहते हैं जिससे यह रोग धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है जबकि इस बीमारी के इलाज के लिए और पूर्ण आराम के लिये सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए लगातार कंट्रोलर इनहेलर का उपयोग जरूरी है। साथ ही धूल ,धुआ तेज गंध , परफ्यूम , अत्यधिक व्यायाम तथा मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह दी।खबर पढ़ें

