साहिबाबाद: मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही स्क्रीन हुई ब्लैक, क्रेडिट कार्ड से उड़े 2.25 लाख रुपये

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की नरेश विहार कालोनी में मोबाइल साफ्टवेयर आटोमैटिक अपडेट होने के खाते से 2.25 लाख रुपये निकल गए। साइबर ठगों ने आनलाइन शापिंग कंपनी से गिफ्ट वाउचर खरीदे हैं। पीड़ित ने साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नरेश विहार कॉलोनी निवासी अनीश खान ने बताया कि 17 मई को सुबह करीब 11 बजे वह घर पर थे। तभी उनके मोबाइल में साफ्टवेयर अचानक ऑटोमैटिक अपडेट होने लगे। इस दौरान उनके मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई। करीब 15 मिनट बाद मोबाइल रिस्टार्ट हुआ। जिसके बाद मोबाइल पर मैसेज मिले। जिससे पता चला कि बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2.25 रुपये निकाले जाने का पता चला।

रुपये 75 हजार की तीन ट्रांजेक्शन कर निकाले गए थे। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर के नंबर पर काल कर उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद बैंक ने क्रेडिट कार्ड को ब्लाक कर दिया। उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड से आनलाइन शापिंग के गिफ्ट वाउचर खरीदे गए हैं।

उन्होंने मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी से रुपये निकाले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top