
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से चड्ढा ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में विलय करने के बाद, पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी प्रतिशोध और बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है।’
राघव व अन्य नेताओं ने लगाया पंजाब सरकार पर आरोप
राघव चड्ढा ने आगे कहा, पंजाब की राज्य मशीनरी का उपयोग उन सांसदों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए असहमति जताई और आम आदमी पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
हमने आज राष्ट्रपति के समक्ष इन सभी घटनाक्रमों को प्रस्तुत किया और अपनी चिंताओं को सीधे व्यक्त किया। उन्होंने आप नेतृत्व पर तंज कसा कि आप में थे तो हम संस्कारी थे। असहमति होने पर पार्टी छोड़ दिया तो भ्रष्टाचारी हो गए।

