
गुरुग्राम। खेल नर्सरी प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र 2024 को पूरा करते हुए खेल नर्सरी प्रशिक्षकों की तनख्वाह (मानदेय) को बढ़ाया है। सरकार के आदेश में उन्हें अधिक लाभ होगा, जिन प्रशिक्षकों के पास एनआईएस एक वर्ष का डिप्लोमा सर्टिफिकेट है। जिन प्रशिक्षकों ने छह महीने का एनआईएस (शॉर्ट) डिप्लोमा सर्टिफिकेट किया है और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नर्सरी ली हुई है उनकी भी तनख्वाह बढ़ाई गई है।
जिला खेल अधिकारियों के पास चंडीगढ़ से आए आदेशों में कहा गया है कि आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। आदेश में कहा गया है कि एक वर्ष एनआईएस सर्टिफिकेट प्राप्त प्रशिक्षक को 25 हजार रुपये और जिनके पास छह महीने का एनआईएस (शॉर्ट) डिप्लोमा है उन्हें 20 हजार रुपये हर महीने तनख्वाह दी जाती है। अब एक वर्ष का डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त प्रशिक्षक को 50 हजार रुपये हर महीने तनख्वाह दी जाएगी और अन्य को 40 हजार रुपये तनख्वाह दी जाएगी।
प्रदेश में इस समय 1063 से खेल नर्सरियां चल रही
दरअसल, खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्राइवेट स्कूल, खेल अकादमी और पंचायतों को खेल नर्सरी दी हुई है। इसमें एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी शामिल होते हैं। नर्सरी में शामिल 8 से 14 साल के बच्चे-बच्चियों को 1500 रुपये हर महीने तथा 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश में इस समय 1063 से खेल नर्सरियां चल रही है।

