गुरुग्राम से दिल्ली में एंट्री पर सख्त पहरा, CJP के संसद चलो मार्च के चलते सिरहौल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ी

गुरुग्राम। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर सहित सभी बॉर्डर प्वाइंट्स पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है।
पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों से पूछताछ की जा रही है। सरहौल बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी समर्थक को राजधानी में प्रवेश न करने दिया जाए।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जंतर-मंतर पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही अनुमति संबंधी दिशा-निर्देश लागू हैं।
बॉर्डर पर चेकिंग के कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही धीमी रही, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रखने के वैकल्पिक इंतजाम भी किए हैं।

