गुरुग्राम में टाटा मोटर्स के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 40 से ज्यादा गाड़ियां

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के नजदीक संचालित टाटा मोटर्स के वेयरहाउस में रविवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। जब तक वेयरहाउस के कर्मचारी संभलते तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आसपास संचालित कंपनियों की ओर से पानी की बौछार की गई लेकिन, काबू नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन, आग पर काबू नहीं। सके बाद मारुति एवं हल्दीराम सहित कई कंपनियों को सूचना दी गई। दमकल की 40 से अधिक गाड़ियां पहुंच चुकी हैं लेकिन, आग पर नियंत्रण नहीं। पूरा वेयरहाउस जल चुका है। उसमें रखे सभी स्पेयर पार्ट्स जल चुके हैं या खराब हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वेयरहाउस में सुबह लगभग 11 बजे उस जगह पर आग लगी, जहां पर गत्ते रखे हुए थे। प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, परिसर में ही वर्कशॉप है, जिसमें वेल्डिंग का काम चल रहा था। इससे आशंका है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भी आग लगी होगी। गत्ते की वजह से आग तेजी से फैल गई। तीन कर्मचारी वेयरहाउस के भीतर थे, वे आसानी से इसलिए निकल गए क्योंकि कई गेट हैं।

यरहाउस में टाटा मोटर्स के साथ ही हुंडई, आयशर सहित कई कंपनियों के स्पेयर पार्ट्स एवं ग्रीस का स्टाक रहता है। डीजल का भी स्टाक रहता है। गत्ते में लगी आग धीरे-धीरे ग्रीस के डिब्बों से लेकर डीजल के भंडार तक पहुंच गया। इससे आग ने ऐसा भीषण रूप धारण किया कि घंटों बाद भी उसके ऊपर नियंत्रण नहीं। अग्निशमन विभाग से लेकर सभी कंपनियों के पास भी सुविधा है, उनकी गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं लेकिन, आग का रौद्र रूप कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है।

बहरामपुर रोड पर बाढ़ जैसे हालात

आग बुझाने के लिए इतने टैंकर पानी का इस्तेमाल हुआ कि बहरामपुर रोड पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। एक से डेढ़ फीट सड़क पर पानी जमा हो गया है।आग बुझाने के लिए गाड़ियां जल्दी से पहुंच सकें, इसके लिए पुलिस ने चौक के नजदीक नाकेबंदी कर दी है। इसका असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देखा जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर दो से तीन किलोमीटर तक वाहन रेंग रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई मुकेश भ्याना का कहना है कि आग लगते ही आसपास की कंपनियों ने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन, वे सफल नहीं हुए। लगता है ग्रीस व डीजल के भंडार में आग लगने से आग ने भीषण रूप धारण किया है। ऐतिहातन सबसे पहले वेयरहाउस की बिजली काटी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top