
नई दिल्ली। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच, 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) मामूली बदलाव के साथ खुला है। सेंसेक्स (Sensex Today LIVE) 78.520.30 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 97 अंक उछलकर 78,617.16 पर खुला है, जबकि निफ्टी (Nifty Today LIVE) ने मात्र 10 अंकों की बढ़त के साथ 24,374.55 पर शुरुआत की।
हालांकि हल्की बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में तेजी बढ़ गई है। करीब 9.25 बजे ये सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 78,929.45 पर और निफ्टी 108 अंक मजबूत होकर 24,472.70 पर पहुंच गया है।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं, जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में SBI लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS और HDFC लाइफ शामिल हैं।

