गुरुग्राम में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 6,000 मकानों के बाहर गरजा बुलडोजर

या गुरुग्राम। नया गुरुग्राम में अतिक्रमण के विरुद्ध टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (इन्फोर्समेंट) विभाग ने ऐसा व्यापक और आक्रामक अभियान चलाया है, जिसने पूरे सिस्टम को नई दिशा दे दी है।

बताया दें कि लगातार पांच दिनों तक चले इस महाअभियान में 6,000 से अधिक मकानों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए, जो गुरुग्राम के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

महाअभियान की हो रही प्रशंसा

शहर में हर तरफ महाअभियान की प्रशंसा हो रही है। यहां तक कि लोग आवाज उठाने लगे हैं कि डीटीपीई अमित मधोलिया को अन्य इलाकों में भी महाअभियान चलाना चाहिए। अतिक्रमण की समस्या केवल लाइसेंसी कॉलोनियों में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में है।

पुलिस ने जीरो टालरेंस नीति के तहत मानेसर क्षेत्र के गांव कासन में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया साफ। जागरण

अभियान डीएलएफ फेज-1 और फेज-2, साउथ सिटी-1, साउथ सिटी-2, सुशांत लोक, सुशांत लोक-2, सुशांत लोक-3, सनसिटी, ग्रीनवुड सिटी, आरडी सिटी, विपुल वर्ल्ड, रोजवुड सिटी, निर्वाणा कंट्री, मालिबू टाउन, मेफील्ड गार्डन, गार्डन सिटी, उप्पल साउथेंड और पालम विहार सहित प्रमुख कॉलोनियों में एक साथ सख्त कार्रवाई की गई।

सेक्टर-45 रोड पर हटाया गया अतिक्रमण। जागरण

सड़कों को फिर से खोला

इस दौरान सड़कों के राइट आफ वे (आरओडब्ल्यू), ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को बड़े स्तर पर हटाया गया। मकानों के बाहर बढ़ाई गई बाउंड्री वॉल, अवैध गेट, गार्ड रूम, रैंप, फेंसिंग और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर सड़कों को फिर से खोला और व्यवस्थित किया गया।

संकरी हो चुकी थीं सड़कें

कई इलाकों में वर्षों से संकरी हो चुकी सड़कें अब पहले से अधिक चौड़ी और सुगम नजर आ रही हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। सदर बाजार में मार्केटिंग के लिए पहुंचने वाले गांव सिरहौल निवासी राजकुमार का कहना है कि जिस तरह का महाअभियान लाइसेंसी कॉलोनियों में चलाया गया, उसी तरह का महाअभियान सदर बाजार सहित शहर के सभी इलाकों में चलना चाहिए।

सेक्टर-15 पार्ट दो निवासी शंभु प्रसाद का कहना है कि डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में सदर बाजार, रेलवे रोड, खांडसा रोड सहित सभी इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना चाहिए। राइट ऑफ वे के हिसाब से जब पूरे शहर में अभियान चलेगा, फिर लोग अतिक्रमण करने से पहले सोचेंगे।

संयुक्त कार्रवाई से मिली ताकत

इस पूरे अभियान में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के सीनियर टाउन प्लानर, डीटीपी इन्फोर्समेंट कार्यालय और डीटीपी प्लानिंग कार्यालय ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जिससे अभियान और अधिक प्रभावी बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top